Haldwani News- लोक सेवा के साथ लेखन में महारत हासिल कर चुके उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल की चौथी पुस्तक “चाकरी चतुरंग” जल्द पाठकों के बीच आने वाली है। इस पुस्तक में नौकरी के दौरान के किस्से और अनुभव, चुटकीले और अनोखे अंदाज में पाठकों के बीच पढ़ने को मिलेंगे।
हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने का सहयोग देने वाले वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी व लेखक ललित मोहन रयाल की पहली पुस्तक “खड़क माफी की स्मृतियों से” काफी चर्चा में रही। गांव के बचपन से लेकर संघर्ष की कहानियों को जिस अंदाज में पेश किया गया, उसने लेखन के क्षेत्र में ललित मोहन रयाल की छबि को पाठकों के बीच में विशेष जगह दी।
जिसके बाद 90 के दशक में प्रयागराज में अपने प्रशासनिक सेवाओं में भाग्य आजमाने के लिए संघर्ष के दौर से गुजरे क्षणों को “अथ श्री प्रयाग कथा” पुस्तक के जरिए बड़े ही अनोखे अंदाज में पाठकों के बीच प्रस्तुत कर चुके वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल की यह पुस्तक भी देश के कोने कोने में चर्चा का विषय रही। खासकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच इस किताब मे दिल में जगह बनाई।
और इसी वर्ष फरवरी माह में लेखक ललित मोहन रयाल की तीसरी पुस्तक “कारी तू कभी ना हारी” एक पिता की शीर्षक की भूमिका के संघर्ष के अध्याय को अपने अंदर लपेटे हुई काफी चर्चित हुई। साहित्यकारों और लेखको ने ललित मोहन रयाल की इस पुस्तक को काफी सराहा। अपनी पुस्तकों से रॉयल्टी प्राप्त करने वाले गिने-चुने लेखकों में एक ललित मोहन रयाल की अगली पुस्तक बेहद ही रोचक अंदाज में लिखी गई है। लेखक ललित मोहन रयाल ने अपने प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान होने वाले अतरंगी अनुभव को इस पुस्तक के माध्यम से अपनी विशेष लेखन शैली से संवारा है। लेखक ललित मोहन रयाल ने बताया कि जल्द यह पुस्तक पाठकों के बीच होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

