पिथौरागढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के इंस्पेक्टर/मेडिकल विनीत चंद रजवार लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। विनीत चंद रजवार मूल रूप से सेरी सुवालेख के रहने वाले थे और हाल में पिथौरागढ़ नगर स्थित जगदंबा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। शहीद होने की सूचना उनके परिवार को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
शरीर को लद्दाख से विशेष विमान के माध्यम से दिल्ली लाया गया और फिर सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ के जगदंबा कॉलोनी पहुंचाया गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिवार और परिजनों में गम का माहौल छा गया। पूर्व सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सौन, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के अध्यक्ष छवि वर्मा, संरक्षक जगत सिंह सौन और सीनियर सिटीज़न वेलफेयर के सदस्य पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद विनीत चंद रजवार का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्व. सूबेदार चंद्री चंद वीर चक्र विजेता थे…जबकि उनके चाचा स्व. भानी चंद सेना मैडल से सम्मानित रहे। उनके पिता इंद्र चंद रजवार सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट हैं।
पार्थिव शरीर को सरयू और रामगंगा नदी के संगम पर रामेश्वर घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। पिता और चाचा ने मुखाग्नि दी। घाट पर 14वीं बटालियन आईटीबीपी के इंस्पेक्टर गिरीश चंद के नेतृत्व में शहीद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
