हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यटन क्षेत्रों में आवाजाही आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। गुरुवार को सर्किट हाउस में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण हल्द्वानी संभाग की बैठक हुई। बैठक में नए मार्गों पर बस और टैक्सी परमिट सहित जिप्सी संचालन को लेकर निर्णय लिए गए।
बैठक में जसपुर से टनकपुर के बीच उत्तराखंड परिवहन की बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है। इससे इस मार्ग पर यात्रियों को परिवहन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
इसके साथ ही जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन को भी मंजूरी दी गई है। वहीं वन विभाग की पूर्व लिखित सहमति के आधार पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र के लिए 8 जिप्सियों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
महिला जिप्सी संचालकों के लिए भी बैठक में अहम फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को जिप्सी संचालन की अनुमति जारी करने पर प्राधिकरण ने सहमति जताई है।
मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों से कहा कि परमिट जारी करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परमिट से जुड़े प्रस्तावों की जरूरी जांच करने के बाद नियमानुसार समय पर कार्रवाई की जाए…ताकि आम लोगों और परिवहन व पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को परेशानी न हो।
कॉर्बेट और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सियों की जरूरत को लेकर भी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। मंडलायुक्त ने वन विभाग से मौजूदा जिप्सियों और पर्यटकों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त जिप्सियों की आवश्यकता का विवरण लेने को कहा है। इस जानकारी की समीक्षा के बाद अगली बैठक में जिप्सियों के संचालन को लेकर आगे का फैसला किया जाएगा।
बैठक में अलग-अलग मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की मांगों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि यात्रियों की जरूरत को देखते हुए मार्गवार प्रस्तावों की जांच की जाए और नियमानुसार परमिट जारी किए जाएं।
वहीं तय रूट से हटकर या निर्धारित मार्ग के विपरीत वाहन चलाने वाले संचालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में प्राधिकरण सदस्य सुनील शर्मा, ललित सिंह, आरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ संदीप शर्मा, विपिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
