भीमताल- मर्चेंट नेवी में मलेशिया में तैनात जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर एक गरीब पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है मामला भीमताल के समीपवर्ती ढुङ्गशील के तोक गांव बेरीजाला का है। बेटे की दुखद मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार का जहां रो रो कर बुरा हाल है तो वही परिजन अब बेटे के अंतिम दर्शन के लिए शव भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।
दरअसल गरीब काश्तकार भूवनचंद्र का बेटा हिमांशु पलाडिया जनवरी 2019 में मर्चेंट नेवी में नियुक्त हुआ था और उसकी तैनाती मलेशिया में की गई थी 21 वर्षीय हिमांशु मलेशिया की जिस कंपनी में काम करता था वहां से 14 अगस्त को फोन आया कि उनके बेटे का मलेशिया में देहांत हो गया है और बेटे की मौत की वजह उनकी किडनी फेल होना बताया गया है।
उत्तराखंड- इस शहर के कोतवाल और दो CPU कर्मचारी निकले कोरोना पॉजीटिव, टेंशन में लोग
परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय और जवान बेटे की इस तरह मौत की खबर सुनने के बाद पूरा परिवार दुख में डूब गया है दुखी परिवार ने केंद्र सरकार से बेटे के शव को लाने की गुहार लगाई है।
वही मामला क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के पास पहुंचा तो अजय भट्ट ने तत्काल विदेश मंत्री एस जे शंकर को पत्र लिखकर हिमांशु के शव को भारत लाने की अपील की है साथ ही दूतावास से भी संपर्क कर जल्द कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन दिया है।
हल्द्वानी- इंजीनियरिंग की इस छात्रा के लिए भगवान की तरह मददगार साबित हुए DM सविंन बंसल


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
