कोटद्वार: उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का बुधवार को बार भवन, कोटद्वार में अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके सामने रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार काउंसिल के माध्यम से अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, जसबीर राणा, नरेंद्र गुसाईं, मुकेश कबटियाल, बिजेंद्र राणा, अनिल खंतवाल, अरविंद चौधरी, सुनील खत्री, कुँवर सिंह आर्य, सुनील घिल्डियाल, योजना शर्मा, प्रवेश रावत, अविरल पंत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
