देहरादून: हरेला पर्व के अवसर पर इस वर्ष उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि हरेला केवल पौधे लगाने का पर्व नहीं…बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का जन अभियान है। उन्होंने ऐसे पौधों के रोपण पर जोर दिया जो जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हों।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उद्यान विभाग प्रदेशभर में 11 लाख फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा 1 लाख चाय के पौधे भी लगाए जाएंगे। यानी हरेला पर्व पर कुल 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री ने अधिकारियों को आम, अमरूद, लीची, अनार, नींबू, माल्टा, कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों के रोपण और वितरण की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं…बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए…ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें।
बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग ने 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया था। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर जनभागीदारी के साथ अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
बैठक में कृषि विभाग और उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार
उत्तराखंड: यहां युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड: कार के ब्रेक नहीं लगे और हो गया बड़ा हादसा! यहां महिला की मौत, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में तेंदुए की दहशत, यहाँ सोती बुजुर्ग महिला पर किया हमला
उत्तराखंड: पहाड़ों पर छाए बादल, मौसम ने बदली करवट! उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
