मुरादाबाद से रेलवे ट्रैक के रास्ते उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करने वाले 13 जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिलने के बाद हुई बड़ी कार्यवाही ।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने जमातियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद कार्यवाही शुरू की । पुलिस रेलवे ट्रैक में पहुंची जहां उन्होंने पैदल आ रहे 13 संदिग्ध जमातियों को थाम लिया । पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया गया की वो जमात करके मुरादाबाद से रेलवे पटरी के रास्ते हल्द्वानी जा रहे हैं । पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । पकड़े गए सभी 13 संदिग्धों जमातियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटाइन quarantine वार्ड में रखा गया है । रुद्रपुर कोतवाली पुलिस इन सभी संदिग्धों पर बिना अनुमति के सीमा में प्रवेश करने और पहचान छुपाने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है । अब सवाल यह है कि जमाती गुपचुप तरीके से रेलवे ट्रैक की तरफ से रुद्रपुर में क्यों घुस रहे थे ? एस.पी.सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि ये सभी जमातियों से पूछताछ चल रही है, उन्हें मैडिकल परीक्षण कराने के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है । गलत पाए जाने पर उन सभी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

