कोटद्वार: रेलवे स्टेशन के बाहर लंबे समय से चल रही 59 खोखानुमा दुकानों को हटाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। दुकानदारों के आंदोलन को अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा का भी समर्थन मिल गया है। उन्होंने धरने पर बैठे कारोबारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को उचित बताया।
जसवीर राणा ने कहा कि इन दुकानों से कई परिवारों की रोजी-रोटी चलती है। लंबे समय से कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों के सामने अचानक दुकान हटाए जाने से रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।

राणा ने प्रशासन और सरकार से मामले का समाधान मानवीय तरीके से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से दुकानों को हटाना जरूरी है तो प्रभावित कारोबारियों के लिए पहले वैकल्पिक स्थान या पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए। दुकानदारों की समस्या को लेकर उनकी आवाज शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का भी उन्होंने भरोसा दिया।
रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित दुकानों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके विरोध में कारोबारियों ने 19 अगस्त से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से इन स्थानों पर कारोबार कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में दुकानें हटने से उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।
अब इस मामले में दुकानदारों को राजनीतिक समर्थन मिलने के बाद आंदोलन के आगे बढ़ने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
