चंपावत/रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे में खराब मौसम के कारण बदलाव करना पड़ा। धूरा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका। इसके बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित सशक्त बहना उत्सव के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं स्थानीय स्तर पर कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं…जिन्हें बाजार तक पहुंचाने में सरकार सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें।
चंपावत पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री रुद्रपुर में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। जेपीएस स्कूल के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के अलग-अलग स्कूलों से करीब 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पलायन, तकनीक और स्टार्टअप समेत उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री बच्चों के बीच भी गए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी।
इसके बाद ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत अपने विचार और निबंध प्रस्तुत किए। इनमें से चयनित 15 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री ने उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। सरकार चाहती है कि विद्यार्थी केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपनी सोच और सुझाव भी सामने रखें।
उन्होंने विद्यार्थियों से रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, पर्यटन, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पलायन रोकने और तकनीक के इस्तेमाल जैसे विषयों पर सुझाव लिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के जरिए युवाओं और विद्यार्थियों से विकसित उत्तराखंड को लेकर सुझाव और विजन मांगा जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना
उत्तराखंड: 2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, चार उम्मीदवार तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
उर्मिला सनावर के खिलाफ फिर मुकदमा, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया U-19 की संभालेंगे कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, बारिश के बीच पदयात्रा में जुटे सैकड़ों ग्रामीण
हल्द्वानी: मोटाहल्दू में तेंदुए की दस्तक से टेंशन में ग्रामीण
नेपाल बाढ़: 162 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 लापता, ईशा फाउंडेशन के 22 अमेरिकी, 12 कनाडाई समेत 80 विदेशियों से संपर्क टूटा 
