पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ और प्रदेश की राजधानी देहरादून को जोड़ने वाली एकमात्र वायु सेवा महज एक साल में ही बंद हो गई है। पिछले 14 दिनों से विमान सेवा ठप पड़ी है और अब इसे फिर से शुरू होने की उम्मीद भी कम नजर आ रही है। इससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को खासा नुकसान और असुविधा झेलनी पड़ रही है।
बीते वर्ष सितंबर 2024 में शुरू हुई फ्लाई बिग की 19 सीटर विमान सेवा ने पिथौरागढ़ के लोगों को राजधानी से जोड़ने का एक तेज और सुविधाजनक विकल्प दिया था। खासकर दुर्गम इलाकों में रहने वाले नागरिकों और पर्यटकों के लिए यह सेवा जीवनरेखा की तरह थी। लेकिन अब फ्लाई बिग कंपनी ने स्थायी रूप से सेवा बंद करने का निर्णय ले लिया है।
दीपावली पर घर लौट रहे प्रवासियों की बढ़ी परेशानी
विमान सेवा के बंद होने का असर अब त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों पर भी साफ नजर आने लगा है। कई लोगों ने दीपावली के लिए अग्रिम टिकट बुक किए थे…लेकिन अब वे रद्द किए जा रहे हैं जिससे उन्हें 15 घंटे से अधिक की सड़क यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र में सड़कें बदहाल हैं…ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खासे परेशान हैं।
पर्यटन को लगा झटका, हेली सेवा भी प्रभावित
पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच चल रही हवाई सेवा न केवल आम यात्रियों के लिए बल्कि पर्यटन व्यवसाय के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रही थी। मुनस्यारी आदि कैलाश, ऊं पर्वत, पाताल भुवनेश्वर और चौकोड़ी जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पहुंचने के लिए पर्यटक हवाई मार्ग का खूब इस्तेमाल कर रहे थे। सेवा बंद होने से न सिर्फ पर्यटकों को परेशानी हो रही है…बल्कि स्थानीय पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
नई कंपनी से विमान संचालन की उम्मीद
डॉ. दीपक सैनी एयरपोर्ट मैनेजर नैनी सैनी एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि फिलहाल फ्लाई बिग अब अपनी उड़ानें नहीं चलाएगी…लेकिन नई कंपनी के जरिए विमान संचालन की तैयारी की जा रही है। हालांकि दीपावली तक सेवा शुरू होने की कोई गारंटी नहीं दी गई है।
वर्तमान में संचालित हेली सेवाएं
हालांकि हवाई सेवा बंद हो चुकी है…लेकिन कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं अब भी सीमांत क्षेत्रों में लोगों को राहत दे रही हैं
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा: Heritage Aviation द्वारा प्रतिदिन दो उड़ानें चलाई जा रही हैं। टिकट 2,500 प्रति व्यक्ति। पहली उड़ान सुबह 10:00 बजे और दूसरी दोपहर 1:40 बजे है। वापसी की उड़ानें अल्मोड़ा से 10:20 और 2:05 बजे होती हैं।
हल्द्वानी-पिथौरागढ़-मुनस्यारी: इस रूट पर भी हेली सेवा उपलब्ध है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3,000 और मुनस्यारी 3,500 प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
