दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, सूचना मिले ही घर में मचा कोहराम
अल्मोड़ा। जोगेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जैंती में बहने वाली पनार नदी में चार साथियों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
तहसील मुख्यालय जैंती के निकटवर्ती कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की अल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर नहाने के लिए पनार नदी के लिए रवाना हुए। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे।
उनकी मदद की गुहार सुनकर वह नदी में उतर गए, लेकिन वह भी किशोर को बचा नहीं पाए। कमलेश राणा ने घटना की जानकारी तत्काल जैंती स्थित पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भंवर में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

