खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी ने मन्दिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी बागेश्वर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
