देहरादून: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कहा जाता है कि यात्रा के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला साधन रेल है। इसलिए रेलवे से जुड़ी कोई भी खबर बहुत जरूरी अपने आप हो जाती है। आपको बताना चाहते हैं सहारनपुर से मुरादाबाद पर विभाग पर भारतीय रेलवे द्वारा पुलों की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। इस वजह से 1 जून से लेकर 5 जून तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि इस रूट पर रेलवे के कई सारे पुल हैं। जो काफी पुराने हो गए हैं। रेलवे को इन पुलों की मरम्मत करानी है। इसी वजह से 1 से 5 जून तक के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसका मतलब इस रूट की कई सारी सवारी गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद देहरादून के बीच आने वाली करीब 10 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

रद्द की गई ट्रेनों में प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 ट्रेन का संचालन 2, 5 और 6 जून को रद्द किया है। देहरादून-काठगोदाम-देहरादून के बीच 12091 और 12092 एक्सप्रेस 5 जून को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 2 और 6 जून को कैंसिल रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
