काशीपुर- वर्ष 2012 में समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को लेकर फरार हो जाने के मामले में युवती की बरामदगी के लिए हाइवे जाम करने को लेकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर के विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
गौरतलब है कि 2012 में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया था और हाईवे जाम किया था तत्कालीन भाजपा नेता और वर्तमान कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक अरविंद पांडे वर्तमान में शिक्षा मंत्री, विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी सहित कई लोगों ने प्रदर्शन कर सुभाष चौक में कई घंटों के लिए हाईवे जाम कर दिया था इस दौरान तत्कालीन एएसपी जगतराम जोशी ने लाठीचार्ज कर हाईवे खुलवाया था, साथ ही पुलिस में हाइवे जाम करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था जिस पर काशीपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला विचाराधीन है।
सरकार द्वारा भी इन मुकदमों को वापस लेने के आदेश भेज दिए गए थे लेकिन निचली अदालत ने सरकार का आदेश नहीं माना, जिसके बाद सभी लोगों ने जिला कोर्ट की शरण ली थी सोमवार को जिला कोर्ट ने इन सभी के रिवीजन को खारिज करते हुए 16 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है और एएसपी को विशेष टीम गठित कर सभी को 23 अक्टूबर तक न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं यही नहीं कोर्ट ने कहा है कि अगर इस मामले में हीला हवाली हुई तो कोर्ट की अवमानना मानी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 

