- डीएवी की कामिनी जोशी ने पास यूजीसी नेट परीक्षा
हल्द्वानी – परिश्रम अगर हथियार है तो सफलता भी आपकी गुलाम हो जाती है की कहावत को चरितार्थ कर कामिनी जोशी ने यूजीसी नेट की परीक्षा संगीत (गायन) में दूसरे प्रयास भी सफलता में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त किया है।हल्द्वानी, हिम्मतपुर मल्ला हरिपुर नायक निवासी कामिनी जोशी ने कक्षा 12 तक की शिक्षा डीएवी स्कूल हल्द्वानी से पीसीएम में प्राप्त की है। उसके बाद स्नातक दौलत राम कालेज तथा स्नातकोत्तर मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से पास की है।
कामिनी के पिता श्री जगदीश आनंद जोशी एक भजन गायक हैं, माता श्रीमती पुष्पा जोशी आंगनबाणी कार्यकर्ता के साथ कुशल गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में उल्लास का माहौल है। डीएवी स्कूल को कामिनी की उपलब्धि पर नाज़ है। प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी और सभी शिक्षकों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय सभी गुरुजनों, माता पिता तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आदर्श गुरु प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ रिंदाना रहस्य को दिया तथा सभी का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

