UIIC Recruitment 2024: युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में असिस्टेंट की भर्ती (UIIC Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार 16 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है जिसके लिए अप्लीकेशन फॉर्म का लिंक यूआइआइसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर एक्टिव किया जाना है।
युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स लिमिटेड (UIICL) ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थिति ऑफिसों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी, 14 दिसंबर 2023 को जारी भर्ती (UIIC Recruitment 2024) अधिसूचना के मुताबिक कुल 300 पदों पर की जानी है, जिसमें सबसे अधिक 78 रिक्तियां तमिलनाडु के लिए है और कर्नाटक व केरल के लिए क्रमश: 32 और 30 वेकेंसी निकाली गई है।
युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स सहायक भर्ती (UIIC Recruitment 2024) के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण कर चुके हैं। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2023 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1993 से पहले तथा 30 सितंबर 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (UIIC Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
