LIC AAO 2023 Application Form, Exam Dates, Syllabus, Eligibility, Pattern

Job-Job-Job: LIC में निकली बंपर भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन का मौका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

LIC AAO Recruitment 2023: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO-Generalist) के पदों पर भर्ती निकली है। LIC ने इन विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार आज से इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2023 है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

नोटिफिकेशन के मुताबिक LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कुल 300 सफल उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को AAO-Generalist बनने के लिए 3 चरणों से गुजरना होगा। LIC AAO की चयन प्रक्रिया में पहला पड़ाव प्रीलिमिनरी एग्जाम, उसके बाद मेन एग्जाम और सबसे आखिर में इंटरव्यू का है।

LIC में निकली संबंधित पद की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 1993 से पहले और 1 जनवरी, 2022 के बाद का नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE

LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी से 20 फरवरी 2023 के बीच देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफलता पाए उम्मीदवारों को मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। एलआईसी AAO भर्ती की मुख्य परीक्षा 18 मार्च 2023 को होगी। हालांकि यह अस्थायी तारीख है इसमें बदलाव भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “Job-Job-Job: LIC में निकली बंपर भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन का मौका

Comments are closed.