देहरादून- उत्तराखंड में इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने वाले इच्छुक हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग किए जाने के लिए 50% अंक होने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है।
इससे पूर्व इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने नियमों के तहत नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 50% अंक अनिवार्य किया था। 50% अंक वाले छात्र ही प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते थे राज्य सरकार ने परीक्षा कराई तो उसमें 5,000 से अधिक छात्र बैठे लेकिन 50% अंक लाने की अनिवार्यता की वजह से 90 फ़ीसदी छात्र फेल हो गए । इस वजह से राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों की ढाई हजार के करीब बीएससी नर्सिंग की सीट खाली हो गई।
राज्य के नर्सिंग काउंसिल ने पुनः 50% के अंकों की बाध्यता खत्म करने का अनुरोध किया, जिसके बाद अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने 50% अंकों की बाध्यता के बजाय 50 परसेंटाइल के आधार पर छूट दे दी है। इसके साथ ही नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तिथि काउंसिल ने 25 जनवरी तक बढ़ा दी है ऐसे में अब बीएससी नर्सिंग की सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिल गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR 
