Job Alert: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में सूचित किया गया था कि वन आरक्षी पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 27/07/2021 से होगी । यह परीक्षा देहरादून एवं हल्द्वानी में आयोजित होगी , इन दोनों स्थानों पर अभ्यर्थियों का विवरण तिथिवार निम्नानुसार है ।
प्रतिदिन अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग ( Reporting ) के लिए अलग – अलग समय दिया गया है , अभ्यर्थी कृपया अपने निर्धारित समय पर पहुँचे जिससे मापजोख समय पर समाप्त कर दौड़ भी समय पर पूरी हो सके । प्रातः 9:30 बजे समय के बाद पंजीकरण नहीं किया जायेगा व इसके बाद आने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा से वंचित रह जायेंगे , प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्यवाई करें । अभ्यर्थियों को यह भी स्पष्ट करना है कि दौड़ प्रारंभ हो जाने पर वर्षा ऋतु या किसी भी अन्य कारण से उसे रोका नहीं जायेगा , जो अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं करेंगे वे अनर्ह घोषित होंगे ।
पुरूषों के लिए 4 घण्टे में 25 कि ० मी ० की दौड़ तथा महिलाओं के लिए 4 घण्टे में 14 कि 0 मी 0 दौड़ पूरी करना इस पद की अनिवार्य अर्हता है । चूंकि दौड़ व शारीरिक मापजोख में काफी समय लग जायेगा । अतः अभ्यर्थी कृपया अपने लिए पानी व भोजन ( रिप्रेस्मेंट ) साथ लायें । अभ्यर्थी यह जाच लें कि ये दौड़ के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ है , किसी भी बीमारी या अन्य कारण से कोई चिकित्सकीय कठिनाई या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आयोग जिम्मेदार नहीं होगा किन्तु ऐसे अभ्यर्थियों को समुचित सहयोग दिया जायेगा । जो अभ्यर्थी लंबाई में छूट के लिए पात्रता रखते हैं वे सबंधित प्रमाणपत्र ( यथा पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाणपत्र ) साथ लेकर आयेंगे , प्रमाणपत्र न होने पर छूट नहीं दी जा सकेगी । अतः कृपया तैयारी के साथ व सभी प्रपत्रों के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हो ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
