हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति हल्द्वानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंजाबी समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकता से आने वाली पीढ़ियों तक अपनी विरासत और संस्कारों को पहुंचाया जा सकता है।
शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से विभाजन का दर्द झेलने वाले लोगों और उनके परिवारों को सम्मान देने का काम किया है।
कार्यक्रम में दर्जाधारी दिनेश मानसेरा ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत और लगन से देश के साथ-साथ उत्तराखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पंजाबी जनकल्याण समिति हल्द्वानी के अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने समिति को उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। संजय ढींगरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र साहनी को मंडल सचिव और पंकज कपूर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश ढींगरा ने किया। उन्होंने हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का भी उल्लेख किया और इसे ऐतिहासिक एवं भावुक आयोजन बताया।
कार्यक्रम में संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, डॉ. एनके मेहता, डॉ. विनय खुल्लर, अतुल राजपाल, अशोक राजपाल, राजीव बग्गा, राजीव वाही, संजीव आनंद, प्रेम मदान, हितेंद्र भसीन, अवनीश राजपाल और पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा समेत कई लोग मौजूद रहे। किच्छा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात 
