रामनगर के अनुज रावत इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते नजर आएंगे

IPL 2020- देवभूमि के इस लाल का आईपीएल में दिखेगा धमाल, राज्यवासियों की शुभकामनाएं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

IPL 2020– लंबे अंतराल के बाद शुरू हुए आईपीएल 2020 में इस बार उत्तराखंड के लोगों को अपने प्रदेश के होनहार युवा और धमाकेदार क्रिकेट खिलाड़ी अनुज रावत को खेलते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है। रामनगर के अनुज रावत इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते नजर आएंगे , दिल्ली की टीम से रणजी खेलने वाले अनुज रावत का यह आईपीएल का पहला सीजन है और उनके बल्ले से पूरे देशवासियों को धमाल की उम्मीद है।

IPL 2020- धोनी की CSK ने जीत के साथ ही रचा इतिहास, MI की हार के साथ ही कई रिकॉर्ड धोनी के नाम

ADVERTISEMENTS

इससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी का हुनर दिखाकर दर्शकों और सिलेक्टरों का दिल जीत चुके अनुज रावत दिल्ली की टीम में भी मुख्य भूमिका में रहे हैं ऐसे में राजस्थान रॉयल की टीम से आईपीएल में खेलते हुए देखने के लिए प्रदेश के आईपीएल के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी अनुज की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और यह मौका अनुज के लिए खुद को साबित करने का है अनुज रावत ने 2012 से दिल्ली में क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की कोचिंग ली और यह अकैडमी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है।

IPL 2020- आईपीएल इस बार उत्तराखंड के लिए क्यों है खास, इस चेहरे ने बढ़ाया है देवभूमि का मान

अनुज के परिजनों का कहना है कि बचपन में प्लास्टिक के बैट से खेलने वाला अनुज बड़ी लगन से मैच खेलता था जिसके बाद उन्होंने उसे एक बैट दिलाया, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि कभी अनुज इतने बड़े स्तर पर खेलेगा लेकिन आज पूरे उत्तराखंड को देवभूमि के इस लाल पर गर्व है और सभी उम्मीद कर रहे हैं की अनुज रावत बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

नैनीताल- देवभूमि के लिए गर्व के पल, इनको बनाया गया फीफा के एशियन फुटबॉल एसोसिएशन का सदस्य

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें