उत्तराखंड : यहाँ 16 स्कूल 20 मई तक बंद रखने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी : कमंद क्षेत्र में गुलदार के हमले से फैली दहशत के बीच पौड़ी ब्लॉक के 16 स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

कमंद में शुक्रवार को गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति पर हमला कर मार डाला था। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र के 16 स्कूलों को अब बुधवार यानी 20 मई तक बंद करने के आदेश पौड़ी के

खंड शिक्षाधिकारी ने जारी कर दिए है। इससे पहले यहां के 15 स्कूलों को सोमवार तक बंद किया गया था। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए है। पौड़ी के बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि गुलदार कमंद गांव में गुलदार की दहशत को देखते हुए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के 16 स्कूलों में दो

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके

दिन तक अवकाश घोषित किया गया है। बताया कि जो स्कूल बंद रहेंगे उनमें राउमावि ढांढरी, चंदोलाराई, मरगदना, बैग्वाडी, प्राइमरी स्कूल बैंग्वाडी, धनक, कलढुंग, राधा बल्लभपूरम, ढांढरी, चंदोलाराई, मल्ली, भिताई, रेवड़ी, श्रीकोट, ओणी और प्राइमरी स्कूल बमठी शामिल हैं। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया कि यदि कोई छात्र गुलदार प्रभावित क्षेत्रों से नगर क्षेत्र के स्कूलों में भी पठन-पाठन करने के लिए आते हों तो ऐसे छात्रों को स्कूल न बुलाते हुए उनका शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें