देहरादून: उत्तराखंड में पेराई सत्र 2025-26 के लिए चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन कर दिया गया है। इस साल कुल 494 केंद्रों का वितरण किया गया है। आयुक्त गन्ना विकास त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान समय से करना अनिवार्य है।
ऊधमसिंह नगर जिले की चार चीनी मिलों को 126 केंद्र, हरिद्वार की निजी मिलों को 311 केंद्र और देहरादून की डोईवाला मिल को 57 केंद्र आवंटित किए गए हैं। इकबालपुर चीनी मिल का आवंटन किसानों के पिछले सत्र का भुगतान पूरा होने के बाद किया जाएगा।
त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों में तोल लिपिकों की तैनाती नियमों के अनुसार की जाएगी और घटतौली बर्दाश्त नहीं होगी। विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
इस वर्ष हरिद्वार और देहरादून में 571 लाख क्विंटल और ऊधमसिंह नगर में 494 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान है। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिलों को पेराई कार्य समय पर शुरू करने और किसानों के लिए मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 

