हल्द्वानी: खगोल विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अद्भुत संगम को समर्पित योगदानात्मक पुस्तक The Intelligent Universe AI’s Role in Astronomy अब विश्व के प्रतिष्ठित प्रकाशन गृह Wiley-Scrivener से प्रकाशित हो चुकी है। यह पुस्तक डॉ. योगेश पांडे (सहायक प्राध्यापक, एस्ट्रोफिजिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर, कुमाऊं विश्वविद्यालय) और मंजुलेश्वर पंडा (स्वतंत्र खगोल विज्ञान शोधकर्ता) के नेतृत्व में संपादित की गई है।
इस पुस्तक में भारत, अमेरिका, जर्मनी, चीन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के प्रमुख वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं ने योगदान दिया है…जिससे इसे वैश्विक और बहुआयामी दृष्टिकोण प्राप्त हुआ है।

पुस्तक में खगोल विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें डेटा विश्लेषण, बाह्यग्रह खोज, डार्क मैटर अध्ययन, गुरुत्वीय तरंगों की पहचान, रेडियो खगोल विज्ञान, इमेज प्रोसेसिंग, स्वचालित दूरबीन संचालन, अंतरिक्ष अन्वेषण, एस्ट्रोबायोलॉजी तथा भविष्य की वैज्ञानिक चुनौतियों जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया है। यह पुस्तक दर्शाती है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब आधुनिक खगोल विज्ञान की एक आवश्यक तकनीकी साथी बन चुकी है।
इस वैज्ञानिक कृति के निर्माण में विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, प्राध्यापक और शोधकर्ताओं ने सहभागिता की। पुस्तक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों प्रो. डॉ. वालीद हम्दी एल्सनहौरी (मिस्र), प्रो. दीवान सिंह रावत (कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय), प्रो. ओ.पी.एस. नेगी (भूतपूर्व कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय), डॉ. जे.सी. कपिल (वरिष्ठ वैज्ञानिक, डीआरडीओ), डॉ. शैलेश उप्रेती (सीईओ, सी फॉर वी, अमेरिका) और डॉ. एम. सिंह (प्रोफेसर, लेसोथो राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिणी अफ्रीका) द्वारा लिखी गई है।
The Intelligent Universe अब Wiley, Wiley-Scrivener और Amazon पर उपलब्ध है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और विज्ञान-जिज्ञासुओं के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित हो रही है…जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता और खगोल विज्ञान के अंतर्विषयक समन्वय को समझना चाहते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 
