Bageshwar News: शादी से पहले दुल्हन के फरार होने की खबरें आपने बहुत पढ़ी होगी। लेकिन लोकलाज के भय से बचने के लिए दुल्हन पक्ष में छोटी बहन से दूल्हे की शादी तय कर दी। पर मामला लटक गया। इसकी खबर पुलिस को मिली तो शादी में पुलिस की एंट्री हो गई। जांच में छोटी बेटी नाबालिग निकली जिसके बाद पुलिस ने शादी रोक दी। खबर बागेश्वर जिले से है, जहां शुक्रवार को राजस्व पुलिस क्षेत्र अमसरकोट के सात रतबे गांव में पुलिस व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने एक नाबालिग की शादी रोक दी है।
छोटी बेटी निकली नाबालिग
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से एक बारात सात रतबे गांव में गई थी।ं बारात की रस्म पूरी होने की तैयारी चल रही थी। तभी पुलिस और वन स्टॉप सेंटर को सूचना मिली की यहां नाबालिग की शादी हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस व वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दुल्हन के स्कूल के का गजातों की जांच की तो लडक़ी नाबालिग निकली। इसके बाद दुल्हन के परिजनों से शादी रोकने को कहा। परिजनों से लिखाया गया कि बेटी के बालिग होने पर ही बेटी की शादी करेंगे।
पुलिस ने रूकवाई शादी
नाबालिग दुल्हन के शादी का राज खुला तो पता चला कि शादी उसकी बड़ी बहन की थी, लेकिन शादी के कुछ घंटे पहले ही वह प्रेमी संग फरार हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में लोकलाज बचाने की नौबत आ गई। ऐसे में परिजनों ने छोटी बेटी की शादी करने का मन बनाया लेकिन ठीक समय पर पुलिस पहुंच गई, छोटी बेटी नाबालिग निकली। जिसके बाद दूल्हे वाले बैरंग लौट गए हैं।
बड़ी बेटी प्रेमी संग फरार
बताया जा रहा है कि शादी में बड़ी बेटी का प्रेमी भी पहुंचा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह दुल्हन को भगा ले जायेगा। शादी से एक दिन पहले महिला संगीत में दुल्हन बनने जा रही बेटी ने जमकर ठुमके भी लगाये लेकिन सुबह होने तक वह प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी मुलाकात प्रेमी से फेसबुक पर हुई थी जहां से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दुल्हन पक्ष ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले में जांच में जुट गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

