मौसम विभाग का रेड अलर्ट

देहरादून- राज्य में IMD ने भी जारी किया रेड अलर्ट, सावधान रहने की जरूरत, इन जिलों में होगी भयंकर बरसात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून (Weather Alert)- उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से अगला सप्ताह भारी पड़ सकता है मौसम विभाग देहरादून के बाद भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बड़ी चेतावनी जारी करते हुए राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Gratis Systeme: Alles, was Sie wissen müssen

भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने स्पेशल प्रेस रीलीज जारी कर बताया की 18 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी से भारी की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta Móvil para iOS VIP: La Experiencia de Juego Definitiva

19 और 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए देहरादून ,पौड़ी ,टिहरी ,नैनीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

21 जुलाई को नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर तथा देहरादून जनपद में भारी बारिश और 22 जुलाई को रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर , चमोली में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : तथ्यों को छिपाकर भर्ती हुए शिक्षक अब होगी कार्रवाई

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा तथा कुछ जनपदों में भारी से भारी बारिश की भी आशंका है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें