हरदा पहुंचे पवनदीप राजन के घर

चम्पावत- हरदा पहुंचे पवनदीप राजन के घर, पवन के माता-पिता से मिलकर बोले..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चम्पावत- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं लिहाजा हर जगह लोगों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं इसी क्रम में चंपावत में रहने वाले इंडियन आइडल में इन दिनों जमकर अपनी गायकी के दम पर धूम मचाने वाले सिंगर पवनदीप राजन के घर भी हरीश रावत पहुंचे। जहां उन्होंने पवनदीप की माता और पिता को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े 👉. हल्द्वानी- यहां हाईवे पर हुई दुर्घटना, छोटा हाथी और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
Ad

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पवनदीप के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा की पवनदीप ने न सिर्फ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे देश में अब हर जगह पवनदीप छाए हुए हैं देवभूमि के इस होनहार टैलेंटेड युवा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरीश रावत ने पवनदीप राजन के माता-पिता को शुभकामनाएं दी और पवनदीप राजन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति

यह भी पढ़े 👉.नैनीताल- यहां पिता के डांटने पर नौवीं के छात्र ने उठाया यह आत्मघाती कदम, परिजनों में कोहराम

गौरतलब है कि चंपावत के पवनदीप राजन सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर नए नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उत्तराखंड ही नहीं देश भर के पवनदीप राजन के फैन उन्हें वोट कर उन्हें इंडियन आइडल का विजेता बनाने की कवायद कर रहे हैं। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी पवनदीप राजन के चंपावत स्थित घर जाकर माता-पिता को बधाई देकर आए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इंडियन आइडल में पवनदीप राजन को विनर बनाने के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित

यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड- (दुःखद) पहाड़ के इस इलाके में टाटा सुमो खाई में गिरी, एक की दर्दनाक मौत, अन्य गम्भीर

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें