देहरादूनः आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य ने अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा मनोज कुमार उपाध्याय की संस्तुति पर की गई है। वहीं, आबकारी निरीक्षक पर अल्मोड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के आदेश पर एफआइआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य के आदेश के मुताबिक, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 भिकियासैंण बलजीत सिंह आदर्श आचार संहिता की अवधि में क्षेत्र में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे। ताकि शराब तस्करी, चुनाव में शराब बांटे जाने की आशंका को समाप्त किया जा सके। बावजूद इसके वह अपने क्षेत्र से अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह के विरुद्ध अल्मोड़ा कोतवाली में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धाराओं में
- चुनाव ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी की संस्तुति पर हुई कार्रवाई
- आवकारी निरीक्षक पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर दर्ज की जा चुकी है एफआइआर
- साथ ही निरीक्षक को आक्कारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से किया गया अटैच
एफआइआर दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा के आदेश में मांगी गई आख्या में बताया गया है कि निरीक्षक भिकियासैंण ने सामान्य निर्वाचन- 2024 के कार्यों में लगातार उदासीनता बरती है। संस्तुति का संज्ञान लेने के बाद आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य ने निरीक्षक बलजीत सिंह में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से अटैच किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब 

