उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म,अभी ये मौका है

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म,अभी ये मौका है।

उत्तराखंड- मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल फॉर्म भरें। उत्तराखंड में अभी निर्वाचन विभाग नया वोट बनवाने का मौका दे रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले आप अपना वोट बनवा सकते हैं। नाम हटवा सकते हैं। पता बदलवा सकते हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी, केवल आवेदन हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह है, वह तत्काल एक जगह से अपना नाम हटवा लें। दो जगह नाम होने पर आपको चुनाव आयोग के नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार, जिन लोगों का वोट नहीं है, वह भी अपना वोट बनवा सकते हैं ताकि एसआईआर का हिस्सा बन सकें। उत्तराखंड में अभी यह पूरी प्रक्रिया गतिमान है। एक बार एसआईआर की घोषणा होने के बाद प्रक्रिया रुक जाएगी। केवल आवेदन होंगे, जिनका निस्तारण एसआईआर पूरा होने के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

नया वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है। यहां आप अपने दस्तावेज को अपलोड करके नया वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो जगह वोट होने पर एक जगह से डिलीट कराने के लिए इसी वेबसाइट पर फॉर्म-7 का लिंक दिया गया है।

वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरें⤵️

अपने वोट में नाम, पता आदि में करेक्शन के लिए वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। खास बात ये है कि इन सभी लिंक के साथ चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस भी दी हुई है। आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा

एसआईआर के दौरान केवल आवेदन⤵️

एसआईआर शुरू होने के बाद केवल आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का निस्तारण एसआईआर खत्म होने के बाद ही हो सकेगा। लेकिन जो लोग अपना वोट अभी बनवा लेंगे, वह एसआईआर में शामिल हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें