स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए बड़ी खबर
‘टर्फ बिंदुखत्ता स्टारलाइट एरीना’ का 30 नवंबर को होगा उद्घाटन
लालकुआं। खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात तैयार हो गई है। मुख्य बाजार, काररोड स्थित ‘टर्फ बिंदुखत्ता – स्टारलाइट एरीना’ का भव्य उद्घाटन आगामी रविवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। आधुनिक स्पोर्ट्स सुविधाओं से लैस यह एरीना युवाओं को फुटबॉल, क्रिकेट सहित कई खेलों के अभ्यास का नया मंच प्रदान करेगा। एरीना का संचालन युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि सुरक्षित और अत्याधुनिक टर्फ ग्राउंड पर नाइट मैचों की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतरीन अभ्यास का अवसर मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय/ राष्ट्रीय खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रेरित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष संदेश भी साझा किए जाएंगे।आयोजक अनिल जोशी ने बताया कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के युवाओं की मांग को देखते हुए इस एरीना का निर्माण किया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील की है। कार्यक्रम से जुड़े युवा खिलाड़ी तनिष्क जोशी (नेशनल प्लेयर) और कनिष्क जोशी (38th नेशनल गेम्स मेडलिस्ट) ने कहा कि यह एरीना क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक नया भविष्य तैयार करेगा और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा।
संपर्क:
📞 9286702255
📩 tanishkj341@gmail.com
📱 इंस्टाग्राम: @turf_bindukhata
बिंदुखत्ता में खेलों को नई दिशा देने वाला यह एरीना युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनने जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 27 तक हीट वेब का अलर्ट
हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
हल्द्वानी में पेयजल की बर्बादी पर प्रशासन सख्त, 8 टुल्लू पंप जब्त
देहरादून :(बड़ी खबर) 90 पदों पर आई सरकारी भर्ती
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सीएम धामी का बड़ा संदेश, जानिए क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
उत्तराखंड : यहाँ 11 वी की छात्रा डूबी, गॉव में मातम
देहरादून : प्रधान बोले, 10 लाख तक के काम पंचायतों को मिलें 

