हल्द्वानी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे की परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। अल्मोड़ा के अनूप सिंह भाकुनी ने परीक्षा को टॉप किया है। जबकि हिना कौसर को दूसरा और सृष्टि शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीसीएस- जे 2022 की मुख्य परीक्षा 10 नवंबर को कराई गई थी, जिसका साक्षात्कार 23 दिसंबर को आयोजित किया गया था। आयोग ने पीसीएस-जे के 13 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पीसीएस- जे के 2 पदों पर योग्य व्यक्ति नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते पीसीएस- जे के 11 पदों पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के योग के आधार पर पीसीएस-जे का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के श्रेष्ठता कर्म में जारी किया गया है। इसमें अनूप सिंह भाकुनी, हिना कौसर, सृष्टि शुक्ला, राधा कुलश्रेष्ठ, नैंसी छाबड़ा, शेफाली चंद्रवंशी, सोनम रावत, अभिषेक कुमार मिश्रा, जतिन मित्तल, नवीन राणा और तान्या मिधा का चयन हुआ है। इस संबंध में आयोग की ओर से वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स और विस्तृत आदि सूचना जारी कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
