- हल्द्वानी डिपो की बस और ट्राली में भीषण टक्कर,चालक की मौत,कई यात्री घायल।
उत्तरप्रदेश- उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस सुबह करीब 5 बजे एक ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण चालक का नींद में होना था, जिसके कारण उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैनीताल हाईवे पर कोतवाली के पास हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस और चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कंडक्टर समेत 10 लोग घायल हो गए, जबकि बस के ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
रोडवेज बस में ड्राइवर रमनदीप सिंह और कंडक्टर चंदन सिंह डंगवाल सवार थे। कंडक्टर ने बताया कि बस दिल्ली से सवारियां लेकर हल्द्वानी जा रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। सुबह करीब सवा पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
प्राप्त जानकारी मुताबिक भीषण हादसे में घायल हुए चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह मुहल्ला डम्माडुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक व घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
