- उत्कृष्ठ कार्य पर नैनीताल दुग्ध संघ सम्मानित
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रबन्ध कमेटी सदस्यो सहित समस्त कर्मचारी अधिकारियो द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को शाक्तिफार्म (बसगर) में एक कार्यक्रम के दौरान दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विभिन्न विभागो के साथ ही डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को भी सम्मानित किया गया। जिस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह को प्रमाण पत्र सहित ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व सामान्य प्रबन्धक द्वारा नैनीताल जनपद में दुग्ध विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई ।
श्री बोरा ने बताया कि उक्त सम्मान से नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियो अधिकारियो में एक नई स्फूर्ति प्राप्त हुई है जिस हेतु समस्त आंचल परिवार द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया । इसके साथ ही दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी सम्मानित किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC 

