बागेश्वर- जिले में होम आइसोलेशन व्यवस्था शुरू, इन संक्रमित मरीजों को किया गया होम आइसोलेट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर- जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मध्यनजर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में आज से होम आर्इसोलेशन की व्यवस्था शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि पूल हाउस बागेश्वर निवासी 40 वष्र्ाीय महिला एवं उनके 07 वष्र्ाीय पुत्र कोरोना पाजिटिव आने से उन्हें होम आर्इसोलेशन किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी बी0डी0 जोशी को निर्देश दिये है कि कोरोना संक्रमण के पाजिटिव मरीजों को होम आर्इसोलेशन करने से पूर्व राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गार्इडलार्इन एवं दिशा निर्देशों का कडार्इ से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही संक्रमित मरीजों को होम आर्इसोलेशन किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया

हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने उठाई इन कर्मचारियों की आवाज, यहां पड़े है वेतन के लाले

इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दिये है कि होम आर्इसोलशन करने से पूर्व बीआरटी एवं सीआरटी टीमों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराया जाय कि संबंधित व्यक्ति के घर में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार समुचित व्यवस्था है कि नहीं इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि होम आर्इसोलेशन उन्हीं को किया जाय जो मानकों को पूर्ण करते हों ताकि कोरोना संक्रमण से परिवार का कोर्इ अन्य सदस्य संक्रमित न होने पाय। इसके लिए सभी को विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यता है, तभी हम कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में सफल हो पायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

देहरादून-(बड़ी खबर) PM मोदी ने देखा बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान, राज्य को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी अपेक्षा की है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है, जिसके लिए सभी को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का ठीक ढंग से पालन करें, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन एवं मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने से ही कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

BREAKING NEWS- कुमाऊं- 11 सितम्बर तक इस लैब में नही होगी कोरोना की जांच, जानिए कारण

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें