उत्तराखंड-पत्नी को नहीं भेजा साथ तो दामाद ने ससुर की बाइक में लगा दी आग, कर दी कई राउंड फायरिंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News-अभी तक आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। दामाद और ससुरालियों के बीच तनातनी की खबरें आती रहती है। लेकिन विकासनगर में गजब का मामला सामने आया जहाँ एक दामाद ने पहले तो ससुराल में खड़ी बाइक पर आग लगा दी फिर असलहा लहराते हुई कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके पीछे कारण ये था कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा। ससुरालियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास

जानकारी के अनुसार विकासनगर के बाबूगढ़ स्थित अजीतनगर बस्ती में जामतूदास अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात को घर आए दामाद और उसके भाई ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी ससुर की बाइक पर तेल डालकर आग लगा दी। बाइक में लगी आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद और उसके भाई ने हमला करने की नीयत से घर के बाहर कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ससुराल पक्ष ने बताया कि पूर्व में भी दामाद के विरुद्ध पुलिस में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम

बताया जा रहा है कि दामाद आपराधिक प्रवृत्ति का है। पीड़ि‍त ससुराल पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुंदर पाल और उसके भाई कुलदीप पुत्र करण सिंह निवासी शीतलगढ़-शामली के विरुद्ध विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वर्ष 2009 में जामतूदास की पुत्री का विवाह सुंदरलाल निवासी शामली के साथ हुआ था।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें