दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
लालकुआँ। बिंदुखत्ता क्षेत्र के विकासपुरी नंबर 2 (गोकुलधाम कॉलोनी) में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पूजा कर रही महिला पर अचानक एक युवक ने फावड़े से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार गोकुलधाम कॉलोनी निवासी हेमंत सिंह जीना की पत्नी कमला जीना घर में पूजा कर रही थीं। तभी छत के रास्ते घर में घुसा युवक उन पर टूट पड़ा और फावड़े से सिर पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान उत्तम कुमार शर्मा निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन धारदार हथियार भी बरामद हुए। पुलिस आरोपी से घटना के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।
गंभीर रूप से घायल कमला जीना को ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाली लालकुआँ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद जल्द ही घटना की वजह सामने लाई जाएगी।
इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 
