हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जुलूस के दौरान हंगामा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के दौरान शुक्रवार को माहौल गरमा गया। चुनावी जुलूस के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल रोड पर जुलूस निकालते समय एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आई।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों के समर्थकों को हटाकर मामले को शांत कराया। कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने अपील की है कि छात्र चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में फर्जी
हल्द्वानी : कुमाऊँ के सबसे बड़े हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव में 13978 मतदाता मतदान करेंगे। लेकिन छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटर पकड़ा गया। एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो छात्र का आई-कार्ड फर्जी निकला। जांच में आई-कार्ड नकली पाए जाने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब हर मतदाता का आई-कार्ड स्कैन कर सत्यापन शुरू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वहीं एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा का कहना है कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान का कहना है कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फर्जी मतदान पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
