- जल्द हटेगा नहरों के किनारे किया अतिक्रमण -सिंचाई विभाग की कार्रवाई शुरू
हल्द्वानी। नहरों पर किया अतिक्रमण जल्द हटेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाए जाने से नहरों के सुधारीकरण के साथ ही खेतों के लिए भेजे जाने वाले पानी की सप्लाई बेहतर होगी। इसके लिए विभाग ने अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। गौला बैराज से सिंचाई विभाग नहरों की मदद से किसानों के खेतों तक फसलों की सिंचाई को पानी सप्लाई करता है। लेकिन कई जगहों पर नहर किनारे अतिक्रमण किए जाने से नहरों का सुधारीकरण कार्य करना मुश्किल हो गया है।
इससे खेतों के लिए जरूरी पानी बर्बाद हो जाता है। जिससे किसानों के साथ ही विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। अतिक्रमण को चिह्नित कर जल्द ही इसे हटाने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि नहर की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के लिए विभागीय कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
