- हल्द्वानी : ये कोन सा समाज है? बहन अपने भाई का शव टैक्सी की छत पर ले गई गांव
हल्द्वानी – हल्द्वानी में एक मार्मिक और सिस्टम को आईना दिखाने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी के कारण एक बहन को अपने भाई का शव टैक्सी वाहन की छत पर बांधकर गांव ले जाना पड़ा। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी शिवानी और उसका 20 वर्षीय भाई अभिषेक हल्द्वानी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को सिर दर्द की शिकायत के बाद अभिषेक कंपनी से छुट्टी लेकर कमरे में चला गया। शाम को उसकी बहन जब उसे बुलाने पहुंची, तो वह कमरे में नहीं मिला। बाद में अभिषेक का शव जंगल में स्कूटी के साथ संदिग्ध हालात में मिला। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, और एंबुलेंस का खर्चा वहन करने में असमर्थ होने के कारण बहन को यह कदम उठाना पड़ा। जिसके बाद वह शव हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस से पिथौरागढ़ के बेरीनाग अपने गांव टैक्सी की छत में बांधकर ले गई। इस घटना ने समाज और प्रशासन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
