उत्तराखंड: उत्तराखंड में पारा तेजी से लुढ़कने लगा है और पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। करीब दो माह बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने हैं। साथ ही चोटियों पर हिमपात की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वर्षा के बाद तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। अचानक ठंड बढ़ने के कारण चिकित्सक भी अधिक गर्म कपड़े पहनने और खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। उत्तराखंड में अक्टूबर और नवंबर लगभग सूखे रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
