- तराई क्षेत्र हल्द्वानी में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन
- विश्वबन्धुत्व का प्रेषित होगा दिव्य संदेश
हल्द्वानी – तराई क्षेत्र हल्द्वानी की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है, जिसका आयोजन एम बी इंटर कालेज मैदान, भोटिया पड़ाव, नैनीताल रोड, हल्द्वानी दिनांक 15 दिसम्बर, 2023, दिन शुक्रवार, दोपहर 3:00 बजे से दोपहर 6:00 बजे तक किया जायेगा । इस पावन संत समागम में हल्द्वानी क्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों से भी हजारों हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और पावन प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ करते हुए सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे ।
. एस. चौधरी जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इन पावन संत समागमों का लक्ष्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना तथा मानवीय गुणों का प्रसार करना है। मिशन की केवल यही धारणा रही है कि हम सभी प्रेम एवं मिलवर्तन के भावों से युक्त होकर जीवन जीयें और समूचे संसार में एकत्व का सुंदर रूप स्थापित करें।
संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों में भी सदैव ही सम्मिलित रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति हो या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट स्थिति, मिशन के सभी सेवादार एवं भक्त निःस्वार्थ भाव से दिन रात अपनी सेवाओं को तल्लीनता से निभाते रहे हैं जिसके लिए न केवल देश में अपितु विदेशों में भी वह सराहे एवं सम्मानित किये जा चुके हैं। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह निष्काम सेवाएं निरंतर रूप में जारी हैं।स्थानीय हल्द्वानी संयोजक सुभाष अरोड़ा ने सभी संतों एवं नगरवासियों से इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित होने हेतु हृदय से आह्वान किया है ताकि वह इस विशाल संत समागम के साक्षी बनकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा समझाई गए शिक्षा की सिखलाईयों को ग्रहण करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाये ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 

