हल्द्वानी- लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा सुबह से लेकर शाम तक डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को भारी बरसात के बीच भी हरीश रावत सुबह से ही डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए उन्होंने हल्दुचौड़ क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लालकुआं को आदर्श विधानसभा, लालकुआं नगर पंचायत को मॉडल टाउन एरिया तथा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव जैसी सुविधा के लिए कांग्रेस की सरकार सत्ता में लाई जानी आवश्यक है, लिहाजा लोगों का कांग्रेस के प्रति मिल रहा समर्थन उनके क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
हरीश रावत ने अपने विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताते हुए कहा कि चार धाम एक हजार काम लेकर कांग्रेस जनता के बीच में गई है। 500000 परिवारों को ₹40000 सालाना देकर सशक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूह को 28 उत्पाद तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं सिडकुल में स्थानीय लोगों को 70 फ़ीसदी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी । इसके अलावा सरकार में पड़े खाली सरकारी पद भी भरे जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं 


