Haldwani News: 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 14 मार्च के बीच हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से 2700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखण्ड वन विभाग की ओर से 73 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया , जिसमें से 39 प्रतिभागियों द्वारा पदक प्राप्त किए गए।
छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद भी उत्तराखण्ड वन विभाग को अखिल भारतीय रेंकिंग में छठा ( 6th ) स्थान प्राप्त हुआ , जो विगत प्रतियोगिता से एक पायदान ऊपर है। 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को प्रथम कर्नाटक को द्वितीय , केरल को तृतीय , मध्य प्रदेश को चतुर्थ , तमिलनाडू को पाँचवा तथा उत्तराखण्ड को छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
पदक तालिका के अनुसार उत्तराखण्ड वन विभाग को 05 स्वर्ण , 16 रजत एवं 18 कांस्य के साथ कुल 39 पदक प्राप्त हुए । इसके अतिरिक्त 11 प्रतिभागियों को चौथा स्थान प्राप्त हुआ , जिसके आधार पर टीम द्वारा कुल 114 अंक अर्जित किए गए मोहित तिवारी ने बैडमिंटन में 03 स्वर्ण ( जिसमें 01 बैडमिण्टन पुरूष ओपन सिंगल , 01 बैडमिण्टन पुरूष ओपन डबल तथा 01 बैडमिण्टन युगल ओपन सम्मिलित हैं ) जीते हैं । वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण उत्तराखण्ड आर के सुधांशु एवं प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखण्ड विनोद कुमार द्वारा टीम उत्तराखण्ड को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
