हल्द्वानी : बाइक और कार की टक्कर में बिंदुखत्ता के दो युवा कांग्रेसी घायल, एक की हालत नाजुक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बाइक और कार की टक्कर में बिंदुखत्ता के दो युवा कांग्रेसी घायल… एक की हालत नाजुक…

लालकुआं। यहां बरेली रोड हाईवे पर नगला बाईपास के सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिंदुखत्ता तिवारीनगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं व्यापारी देवी दत्त पांडे के युवा पुत्र भुवन पांडे और शास्त्रीनगर निवासी तथा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता हरीश देवराड़ी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास में उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा

घटना के बाद कार चालक घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हरीश देवराड़ी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया, परंतु उसके बाद उन्हें ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है। इधर भुवन पांडे का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि भुवन के पैर में कई जगह फ्रैक्चर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें