हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road accident) में फुटबॉल प्रैक्टिस (Football practice) करने जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
घटना मुखानी के कुसुमखेड़ा की है। जहां दो दोस्त सोमवार को स्कूटी में सवार होकर खेल मैदान में फुटबॉल प्रैक्टिस करने जा रहे थे। तभी कमलुआगाजा के समीप सामने से रही जीप ने स्कूटी की जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मोहित बिष्ट (19 वर्षीय) निवासी जोशी गार्डन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि स्कूटी चालक विनय शाही (20वर्षीय) निवासी लामचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं, मुखानी थाना पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
