हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग में हाथी ने दो भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक भाई को हाथी ने मौके पर ही पटक-पटक कर जान से मार दिया,
हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन प्रभाग की किलपुरा रेंज में हाथी के हमले में युवक की मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग हिमाशु बागड़ी ने जांच के आदेश दिए है।
मृतक के परिजनों के अनुसार दोनो चचेरे भाई जंगल में मवेशियों के लिए पत्ते तोड़ने गए थे एक भाई पेड़ के नीचे खड़ा था जब की दूसरा भाई पेड़ से पत्ते काट रहा था तभी वहां जंगली टस्कर हाथी आ गया उसने नीचे खड़े भाई को पटक पटक के मार दिया, जबकि दूसरा भाई हाथी का रौद्र रूप देख डरकर पेड़ पर ही छुप गया. उसने हाथी के जाने के बाद परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी. हाथी द्वारा किसी की जान लेना का इस जंगल दूसरा मामला है पिछले 10 दिनों में हाथी दो लोगो की जान ले चुका है।
मृतक का नाम मोहम्मद सुलेमान पुत्र मोहम्मद सदीक उम्र 55 साल निवासी बिरिया मझोला बताया गया है, यह घटना रविवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है, इस मामले में डीएफओ ने जांच करने के लिए एसडीओ खटीमा को निर्देश दिये है. वही खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुवे मृतक के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा कि युवक की मौत के मामले में एसडीओ खटीमा संचिता वर्मा को जांच के निर्देश दे दिये गये है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो पायेगी, अगर हाथी से मौत हुई होगी तो इस मामले में नियम अनुसार जो भी मुआवजा है वो दिया जायेगा।
इस इलाके में हाथी द्वारा किसी व्यक्ति की जान लेने का यह दूसरा मामला सामने आया है, पिछले 10 दिनों मैं हाथी ने दो लोगों की जान ली है, फिलहाल इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जंगल में फिलहाल लोगों के जाने पर वन महकमे ने रोक लगा दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
