- सड़क हादसा- बस और बाइक की टक्कर,एक कि मौत 1 व्यक्ति हुआ घायल।
हल्द्वानी- हल्द्वानी में देर रात रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:45 बजे रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास हल्द्वानी शहर की ओर आ रही यूपी रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पीली कोठी निवासी मनोज (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) पुत्र बहादुर थापा निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है जिनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतकों के बारे में जानकारी लेकर उनके परिजनों को इत्तला दी । जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक मनोज के परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
