हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
बिठौरिया नंबर एक चौफुला पुल निवासी भूपाल सिंह कारोबारी थे। वह प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके छोटे भाई मनोज बिष्ट ने बताया कि शनिवार को चौफुला के पास भूपाल के आगे खड़ा ई-रिक्शा तेजी से पीछे की ओर आया।
इससे भूपाल सिंह को टक्कर लगी और वह पीठ के बल सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए। उनके सिर में खून का थक्का जम गया था। हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बावजूद रविवार सुबह सात बजे उनकी सांसें थम गईं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भूपाल सिंह के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी डिंपल (20 वर्ष) बीएससी की छात्रा है जबकि बेटा गौतम (18 वर्ष) बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। पूरा परिवार भूपाल पर ही आश्रित था। उनकी मौत ने इस परिवार के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 