लॉकडाउन में शराब तस्करी के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन एक अजीबोगरीब मामला हल्द्वानी पुलिस के सामने भी आया है जहां बेखौफ शराब तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों शराब बेचते हुए पकड़ा और जब तस्कर को पुलिस ने गौर से देखा तो उसकी टी-शर्ट देखकर पुलिस अपनी हंसी नहीं रोक पाई। एक तो शराब तस्करी, ऊपर से टी-शर्ट पर लिखा था “आज दारु तेरा भाई दिलाएगा” जानकारी के मुताबिक टीपी नगर चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को छोटा हाथी वाहन से 50 पाउच अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था और पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह टांडा जंगल में दिनेशपुर के एक तस्कर से शराब खरीद कर यहां तस्करी कर रहे थे।

इसमें एक शराब तस्कर की काली टी-शर्ट पर प्रिंट था कि ‘आज दारू तेरा भाई दिलाइएगा’। वही मौके में चैकिंग के दौरान वाहन में सवार हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा निवासी सूरज पाल और फार्म नंबर तीन डहरिया निवासी मोहन मौर्या के पास से शराब बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि टांडा जंगल में दिनेशपुर के एक तस्कर से सस्ते में शराब खरीदी थी ताकि उसे महंगे दाम में बेचा जा सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 188,269,270 आपदा प्रबंधन अ धिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छोटा हाथी को भी जब्त कर लिया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
