हल्द्वानी- कोरोना वायरस के सक्रंमण की मार से पूरी दुनिया व्याकुल है।समूचा विश्व इसकी मार से जूझ रहा है। महामारी से बचाव के लिए भारत भूमि भी लाकॅ डाउन के दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रहित में इस जरुरी संदेश का लोग पालन कर रहे है। देवभूमि उत्तराखण्ड की भी सारी गतिविधियां लॉकडाउन को समर्पित है। लेकिन इससे आर्थिक हालात भी दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। कई ऐसे वर्ग हैं, जिन्हें कोरोना वायरस के कारण जबरदस्त मार पड़ी है।खासतौर से कोरोना वायरस की अदृश्य छाया ने पहाड़ के फल व्यवसायी किसानों के माथों पर चिन्ता की लकीरें खड़ी कर दी है। दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से फलों को ढ़ोनें वाले वाहन स्वामी व चालक भी बदहाल है।
हल्द्वानी- (आज दारू तेरा भाई दिलाएगा) लिखी टी-शर्ट पहनकर बेच रहा था शराब..फिर…

यही वह सुनहरा समय हुआ करता था। जब पहाड़ों में बागवानी से आय अर्जित करनें वाले किसान अपना माल लेकर थोक बाजारों में आते-जाते थे। और हल्द्वानी, भवाली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि मण्डियों में रौनक छायी रहती थी। लेकिन इस बार अब तक रौनकता का संगीत सूना पड़ा हुआ है। अनेक स्थानों पर सब्जी फल, की आपूर्ति के लिए किसानों की आशाओं पर तुषारापात हो गया है। लोग ताजे फल खानें को तरस गये है। फलों को ऊंची कीमतों में बेचा जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। क्षेत्र भर के किसान अपनी उपज बेचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
उधम सिंह नगर- (बड़ी खबर) जिलाधिकारी का आदेश, अब ये 6 प्रकार की दुकानें खुल सकेंगी…

फिलहाल मौजूदा हालात से छोटे किसानों व फल व्यवसायियों पर सबसे अधिक मार पड़ रही है।
कुल मिलाकर देश में कोरोना वायरस की वजह से फल किसानों को बेहद नुकासन होने की प्रबल संभावना है। पहले ही ओलावृष्टि के कारण आढू, पूलम, खुमानी, आम आदि फलों को भारी नुकसान पहुंच चुका है। अनेक स्थानों पर इनके फूल ही ओलाबृष्टि की भेंट चढ़ चुके है। कुल मिलाकर के उत्तराखंड फल व्यवसायी दोहरी मार झेल रहे हैं।
उत्तराखंड- सुबह खेत की तरफ घूम रहे थे मोहनलाल कि अचानक PMO से आया फोन.. पढ़े पूरी खबर..

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
